खान सर पर FIR के लिए घंटो थाने के सामने डटे रहे रौशन आनंद, मामला दर्ज नहीं होने पर फूटा गुस्सा

Neelam
By Neelam
3 Min Read

ज्ञान बिंदु कोचिंग संस्थान के निदेशक रोशन आनंद अपने भाई प्रिंस यादव की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कराने थाने पहुंचे। इस दौरान रोशन आनंद ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह एफआईआर दर्ज कराने आए थे लेकिन, उनकी एफआईआर नहीं दर्ज की गई।

4 घंटे तक कदमकुआं थाने पर रहे रौशन आनंद

रोशन आनंद आज बुधवार की शाम भाई के अंतिम संस्कार के बाद पटना लौटे। पटना आते ही रोशन आनंद सीधे कदमकुआं पुलिस थाने पहुंच गए। रोशन आनंद के साथ उनके समर्थक भी कदमकुआं थाने पर जमा है। करीब चार घंटे से कदमकुआं थाने पर रौशन आनंद ने डेरा डाल रखा है। हालांकि करीब चार घंटे बाद भी पुलिस ने खान सर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की।

FIR दर्ज न होने पर भड़के रोशन आनंद

एफआईआर जर्ज नहीं होने पर रोशन आनंद का गुस्सा पूट पड़ा। उन्होंने कहा, पिछले दिनों हम पर झूठी एफआईआर हुई और पटना पुलिस ने एफआईआर होने के 4 घंटे के भीतर हमें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया लेकिन जो वास्तविक घटना हुई है, उसको लेकर हम यहां आए हैं और हम यहां पिछले 5 घंटे से ज्यादा समय से बैठे हुए हैं, लेकिन हमारी एफआईआर अभी तक दर्ज नहीं हुई है।

रोशन आनंद ने पूछा- थाना इंचार्ज बताएंगे FIR दर्ज क्यों नहीं की

रोशन आनंद ने इस दौरान पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि खान सर ने हम पर झूठा आरोप लगाकर जेल भिजवा दिया था। फैजल खान ने ही हमारे भाई की हत्या कराई। हम खान सर के खिलाफ एफआईआर कराने आए थे, लेकिन हमारी शिकायत नहीं ली गई और ना ही खान सर पर एफआईआर दर्ज की गई। खान सर पर एफआईआर क्यों दर्ज नहीं हुई? इस सवाल के जवाब में ज्ञान बिंदु के निदेशक रौशन आनंद ने कहा कि कदमकुआं थाना के इंचार्ज बताएंगे कि उन्होंने FIR दर्ज क्यों नहीं की है।

रसूख का इस्तेमाल करने का आरोप

रोशन आनंद ने बयान में कहा कि ऊपरी दबाव के कारण उनका एफआईआर नहीं दर्ज किया जा रहा है। इसके लिए रसूख का इस्तेमाल किया जा रहा है। थाना प्रभारी ने एफआईआर करने से मना किया है। उन्होंने बताया कि एसएसपी को फोन किया उनसे बात नहीं हो पाई और आईजी से मिलने गए लेकिन, मुलाकात नहीं हुई।

Share This Article