अवैध खदान के बंद मुहाने से मिला युवक का सड़ा गला शव : शिनाख्त के लिए भेजा गया SNMMCH : मामला अलकडीहा ओपी क्षेत्र का

mirrormedia
1 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद के अलकडीहा ओपी से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित आटा चक्की मोड़ के पीछे अवैध खदान के बंद मुहाने से एक युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव पूरी तरह से सड़ गल चूका है।

बताया जा रहा है कि यह शव ठाकुर मोड़ के रहने वाले महेश वर्मा का छोटा बेटा 30 वर्षीय आनंद वर्मा का है। वह तिसरा थाना क्षेत्र के ठाकुर मोड़ के पास रहता था। आनंद वर्मा पर अलग अलग थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। तिसरा थाना की पुलिस पिछले दो महीने से बेसब्री के साथ उसकी तालाश कर रही थी।

दो आपराधिक मामलों में उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी किया गया था। हालांकि शव की पहचान और आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। पुलिस ने परिजनों को उसके शव की पहचान के लिए धनबाद SNMMCH जाने को कहा है। जबकि पहले उसके कपड़े और हाथ के कड़े से उनकी पहचान हुई है।

इधर युवक का शव बरामद होने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *