धनबाद स्टेशन पर RPF की कार्रवाई: दो चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद रेलवे स्टेशन पर मोबाइल चोरी की घटना का खुलासा करते हुए रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और CIB की संयुक्त टीम ने एक मोबाइल चोर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी के पास से दो चोरी के स्मार्टफोन बरामद हुए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग ₹30,000 बताई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक द्वारा गठित संयुक्त गश्ती दल ने यह कार्रवाई की। यह गिरफ्तारी धनबाद स्टेशन के उत्तर दिशा में लगे लगेज स्कैनर के पास की गई। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने ट्रेन संख्या 18619 (रांची-दुमका एक्सप्रेस) के स्लीपर कोच में एक यात्री और स्टेशन के मेन पोर्टिको में सो रहे एक अन्य व्यक्ति का मोबाइल चुराया था।

बरामद सामान का विवरण

  1. REDMI Note 5 (हल्का गुलाबी रंग, सफेद कवर, IMEI: 869822037066021)
  2. REALME C30 (नीले रंग का, चितकवरा कवर में, लॉक अवस्था में)
  3. एक आधार कार्ड (नाम: दिलीप हेम्ब्रम, उम्र-18 वर्ष)

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

नाम: मो० शफीक

उम्र: 30 वर्ष

पिता का नाम: अब्दुल जब्बार

पता: गोविंदपुर लटानी, थाना-पूर्वी टुंडी, जिला-धनबाद

चोरी हुए मोबाइल के मालिक

  1. प्रदीप किंडो – ट्रेन संख्या 18619 के कोच S2 में यात्रा कर रहे थे।
  2. दिलीप हेम्ब्रम – चेन्नई जाने के लिए धनबाद स्टेशन के पोर्टिको में सो रहे थे।

गश्ती दल के सदस्य

कुन्दन कुमार (SI), आभाष चन्द्र सिंह (SI), विनोद सिंह (ASI), चितरंजन सिंह (ASI), संजीव कुमार सिंह (HC), संजीव कुमार (HC), प्रमोद कुमार (CT), सुशील कुमार (ASI/CIB)

पूरे मामले में विनोद सिंह, ASI/RPF ने लिखित शिकायत दी है। गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामान को GRP धनबाद के हवाले किया गया, जहाँ पर कांड संख्या 64/25 दिनांक 16/07/25 U/S 303(2), 317(5) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....