March 27, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

नियोजन नीति को लेकर झारखंड विधानसभा में भाजपा विधायकों का हंगामा

1 min read

मिरर मीडिया : झारखंड विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही नियोजन नीति को लेकर सदन में भाजपा विधायकों ने हंगामा शुरू किया। 60-40 नाय चलतो के नारे के साथ भाजपा के विधायक वेल में आकर विरोध किया।

दरअसल विपक्ष का कहना है कि हाई कोर्ट से रद्द होने के बाद नियमतः सरकार को नई नियोजन नीति को पहले विधानसभा में लाना चाहिए था। ऐसा नही कर सरकार ने नई नियोजन नीति को कैबिनेट में लाया जो विधानसभा की अवमानना है। कहा कि अब 60-40 का विषय सामने आ रहा है। कहा कि 60 तो समझ मे आ रहा है 40 क्या है। सरकार इसे स्पष्ट करे। इसके बाद भाजपा के विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। हंगामे के बीच स्पीकर ने प्रश्नकाल जारी रखा।

वहीं आजसू विधायक सुदेश महतो ने जानना चाहा कि सरकार यह बताए कि नई नियोजन नीति क्या है। यह 1932 खतियान का आधार होगा यह नहीं। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही 11 बजकर 32 मिनट पर साढ़े 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *