”Say No to Plastic’ के लगे नारे, आरवीएस एकाडमी ने निकाली रैली, लोगों को ई-कचरे के खतरों व निपटारे के बारे में किया जागरूक

जमशेदपुर : लोगों को ई-कचरे के खतरों और उसके निस्तारण के बारे में जागरूक करने के लिए गुरूवार को आरवीएस एकाडमी, शिरोमन नगर, मानगो, जमशेदपुर के परिसर में ई-कचरा रैली व प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने संबंधी जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन बिंदा स्कूल की प्रधानाचार्य वीशा मोहिंद्रा, शिक्षक और छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

रैली को दीपक सहाय ने अध्यक्ष बिंदा सिंह की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिन्होंने पारिस्थितिकी तंत्र से संबंधित मुद्दों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए इको क्लब के सदस्यों द्वारा शुरू किए गए प्रयासों को सराहा। कार्यपालक पदाधिकारी ने स्कूल के बच्चों से अपने गार्जियन व आस-पड़ोस के लोगों को भी प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक को कहा गया। प्लास्टिक को लेकर चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के लिए आरवीएस स्कूल प्रशासन को बधाई दिया।
छात्रों ने प्लास्टिक के उपयोग के विरोध में रंगीन बैनर, आकर्षक तख्तियां और सार्थक नारे लगाए और लोगों को प्लास्टिक के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूक किया।

आरवीएस एकेडमी के बच्चों ने अलग-अलग आकार और रंगों के करीब 200 आकर्षक पेपर बैग बनाकर पास की सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को बांटे। छात्रों ने विक्रेताओं से चीजों को पैक करने के लिए प्लास्टिक बैग का उपयोग नहीं करने का आग्रह किया। ई कचरे का लंबे समय में विनाशकारी प्रभाव पड़ता है। यह हवा, पानी और मिट्टी को दूषित करता है। वास्तव में ई अपशिष्ट मानव जाति के लिए खतरनाक है और रैली में इसे उजागर किया गया ।आर वी एस छात्र व छात्राओं ने “Say No to Plastic” के नारे लगाए। रैली आरवीएस एकाडमी स्कूल परिसर से सुबह 9 बजे निकली और यह अपने उद्देश्य में सफल रही। इस अवसर पर स्कूल प्रशासन के कर्मी ,शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Latest Articles