सम्राट चौधरी होंगे ब‍िहार के नए मुख्‍यमंत्री, भाजपा विधायक दल की बैठक में चुने गए नेता

Reena Sharma
1 Min Read
Bihar CM Samrat chaudhri

भाजपा विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से नेता चुन लिया गया है। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि वे बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और विधायकों की मौजूदगी में यह फैसला लिया गया।

विजय सिन्हा ने रखा प्रस्ताव

भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय सिन्हा ने कहा कि मैं पार्टी के विधानमंडल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के नाम का प्रस्ताव रखता हूं। इसके बाद रेणु देवी, मंगल पांडेय, दिलीप जायसवाल समेत विधायकों ने उनके नाम पर स्वीकृति प्रदान की। इसके बाद सम्राट चौधरी को सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

Advertisement

बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम

भाजपा पहली बार बिहार में अपना मुख्यमंत्री दे रही है। वीर चंद्र पटेल मार्ग स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब सम्राट कुछ देर में लोकभवन जाकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। इसके बाद राज्यपाल उन्हें सरकार गठन के लिए आमंत्रित कर सकते हैं

Share This Article