बिहार अभिभावक महासंघ के जमुई कार्यालय में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

KK Sagar
1 Min Read

जमुई। बिहार अभिभावक महासंघ की जमुई इकाई कार्यालय में मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर जिला कमिटी के पदाधिकारी एवं सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए अभिभावकों ने बाबा साहब के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बाबा साहब वंचित और शोषित समाज के लिए प्रेरणा स्रोत हैं और उनके विचार आज भी समाज को दिशा दे रहे हैं।

मौके पर जिला इकाई के अध्यक्ष रणवीर कुमार, सचिव साधना कुमारी समेत राजेश रंजन, सोनू कुमार, विजय यादव, राजेश कुमार, जितेंद्र कुमार यादव, पप्पू कुमार साहू, नीतू देवी, बबलू यादव, मंतोष यादव, संजय पाटिल और पीहू चौहान उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के आदर्शों पर चलने और समाज में शिक्षा व समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....