बिहार दौरे पर संघ प्रमुख मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

Reena Sharma
2 Min Read

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत तीन दिवसीय दौरे पर बिहार पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उनका स्वागत किया। मोहन भागवत पटना से मुंगेर जाएंगे, जहां वे आरएसएस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर वर्ग में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

संघ प्रमुख का मुंगेर में तीन दिन का प्रवास

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशभर में शताब्दी वर्ष समारोह मना रहा है। देशभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शताब्दी दिवस के अवसर पर मुंगेर के सरस्वती विद्या निकेतन में तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसको लेकर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 7 जून से 9 जून तक मुंगेर प्रवास करेंगे।

Advertisement

स्वयंसेवकों को देंगे दिशा-निर्देश

बिहार में तीन दिन तक रहकर मोहन भागवत यहां संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं को विचारधारा को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे। संघ प्रमुख स्वयंसेवकों को संगठन की विचारधारा, शताब्दी वर्ष के उद्देश्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को लेकर विस्तार से संबोधित करेंगे। इसके अलावा संगठन विस्तार, सामाजिक समरसता और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने जैसे विषयों पर भी चर्चा होने की संभावना है।

मोहन भागवत का बिहार दौरा अहम

बिहार की मौजूदा राजनीतिक और सामाजिक परिस्थितियों के बीच संघ प्रमुख का यह मुंगेर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे समय में उनका यह दौरा संगठनात्मक गतिविधियों के साथ-साथ राजनीतिक हलकों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Share This Article