संजीव सिंह ने नीरज सिंह हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

Uday Kumar Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : नीरज सिंह हत्याकांड मामले में संजीव सिंह ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए याचिका दायर की है। आपको बता दें कि नीरज हत्याकांड की सुनवाई के दौरान गुरुवार को बचाव पक्ष और अभियोजन के बीच 45 मिनट तक तीखी बहस हुई। सुनवाई के दौरान सभी आरोपितों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश किया गया। मामले में पैरवी के लिए मुकदमे के सूचक झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह के देवर अभिषेक सिंह भी अदालत में मौजूद थे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिलेश कुमार की अदालत में जहां झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह ने समय की याचना की, वहीं अभियोजन ने मुकदमे का निष्पादन करने की प्रार्थना की।

वहीं इसके इतर नीरज हत्याकांड में बीते पांच वर्षों से जेल में बंद पिंटू सिंह को दूसरी बार हाईकोर्ट से झटका लगा। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रंगन मुखोपाध्याय की खंडपीठ ने जैनेंद्र सिंह उर्फ पिंटू सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। इसके पूर्व भी हाईकोर्ट ने पिंटू को जमानत देने से इनकार किया था। 30 जून 2021 को जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा पारित आदेश को पिंटू सिंह ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। बता दें कि पांच वर्षों से जेल में बंद पिंटू सिंह को भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने भी जमानत नहीं दी थी। इसके पूर्व पिंटू की औपबंधिक जमानत की अर्जी जिला एवं सत्र न्यायाधीश आलोक कुमार दुबे की अदालत ने 29 सितंबर 2020 को खारिज कर दी थी। पिंटू सिंह 30 मार्च 2017 से जेल में बंद है।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *