संस्कार भारती की धनबाद महानगर की नयी कार्यकारिणी का हुआ गठन : डॉ.बी.जगदीश राव बने अध्यक्ष एवं महामंत्री बने मृण्मय (बाप्पा) सरकार

mirrormedia
2 Min Read

मिरर मीडिया : आज सरायढेला, धनबाद स्थित डॉ. हेडगेवार भवन में कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती की धनबाद महानगर की नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे प्राचार्य एवं शिक्षाविद डॉ. बी. जगदीश राव को अध्यक्ष, मृण्मय सरकार को धनबाद महानगर का महामंत्री एवं जय शंकर ठाकुर को कोषाध्यक्ष बनाया गया।  सभा का प्रारम्भ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ, तत्पश्यात ध्येय गीत एवं समापन वंदे मातरम के साथ सभा की समाप्ति की गई।

दो सत्रों में विभाजित आमसभा में सबसे पहले संस्कार भारती पर्यवेक्षक झारखण्ड प्रान्त की नृत्य संयोजिका अर्चना कुमारी (बोकारो) की निगरानी में धनबाद जिला महानगर इकाई को २०२१ – २२ के मंत्री प्रतिवेदन के साथ भंग कर दिया गया। तत्पश्चात धनबाद की महानगर इकाई का गठन किया गया। इस बाबत अध्यक्ष डॉ बी जगदीश राव ने बताया कि संस्कार भारती के अन्य पांच विधाओं चित्र कला, भूअलंकरण, साहित्य, प्राचीन कला, लोक कला  के संयोजकों के नाम कार्यकारिणी विस्तार के रूप में शीघ्र घोषित की जाएगी।

संस्कार भारती धनबाद जिला महानगर इकाई 2022-23 की नयी कार्यकारिणी संरक्षक प्रो. पुर्णेन्दु शेखर (शिक्षाविद एवं साहित्यकार) अध्यक्ष डॉ. बी. जगदीश राव, उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रुथी एवं बिम्बाधर राय, मंत्री मृण्मय सरकार, सहमंत्री कृपा शंकर द्विवेदी, कोषाध्यक्ष जय शंकर ठाकुर, संगीत विधा संयोजक करुणामय मुख़र्जी, संगीत विधा सह संयोजक, अमित कुमार दास, नृत्य विधा संयोजक छोटन चौधरी, नाट्य विधा संयोजकश्री कुमार बलवंत, नाट्य विधा सह संयोजिका शारदा कुमारी, व्यवस्था प्रमुख, पंकज प्रसून मिश्रा, व्यवस्था सह प्रमुख सुदीप सरकार. विशेष आमंत्रित सदस्यों में बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिआ, इंद्रजीत प्रसाद सिंह, सरवानी सिन्हा मथुरेश कुमार वर्मा, ब्रह्मानंद दसौंधी शामिल हैं।

कार्यक्रम में प्रान्त उपाध्यक्ष इंद्रजीत कुमार सिंह, सरवानी सिन्हा, प्रान्त संगीत संयोजक एम के वर्मा, सह संगीत संयोजक ब्रह्मानंद दसौंधी, आनंद सहाय सहित दर्जनों की संख्या में सदस्य शामिल थे। कार्यक्रम की सफल व्यवस्था में पंकज मिश्रा, मोहन झा, कामेश कुमार, दीपक सिंह, का विशेष योगदान रहा. कार्यक्रम का संचालन शैलेश कुमार सिंह ने किया।

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *