सत्यम शिवम सुंदरम पूजा कमिटी ने सफाई कर्मियों को किया सम्मानित, वस्त्र भेंट कर जताया आभार

KK Sagar
1 Min Read

सम्मान समारोह का आयोजन

आज सत्यम शिवम सुंदरम दुर्गा पूजा कमिटी की ओर से नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें वस्त्र भेंट कर सम्मान दिया गया और उनके कार्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा की गई।

कमिटी के पदाधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में कमिटी के अध्यक्ष मनोज मालाकार, सचिव उमेश यादव, महामंत्री राजेश कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष राजेश मालाकार, नागौ साहू, दिलीप कुमार शर्मा, बबलू ठाकुर, संरक्षक संजय यादव, मीडिया प्रभारी विकास साहू समेत मुकेश लाल, राजू मालाकार, लालतू सिंह, कुणाल सिंह, संतोष यादव, अब्दुल, विमलेश सिंह एवं अन्य सदस्य मौजूद रहे।

स्वच्छता कर्मियों को बताया समाज का नायक

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि नगर की स्वच्छता और सुंदरता सफाई कर्मियों के अथक परिश्रम और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने सफाई कर्मियों को समाज का असली नायक बताते हुए उनके प्रति आभार और धन्यवाद व्यक्त किया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....