सावन 2026: शिवभक्तों के लिए खुशखबरी, महादेवशाल धाम स्टेशन पर रुकेंगी उत्कल और इस्पात समेत 22 ट्रेनें, रेलवे ने दी बड़ी सौगात

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: सावन के पावन महीने में सुल्तानगंज और देवघर की तरह ही पश्चिमी सिंहभूम के प्रसिद्ध महादेवशाल धाम में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं की इसी आस्था और सुविधा को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने एक बड़ा फैसला लिया है। रेलवे ने महादेवशाल धाम स्टेशन पर 30 जुलाई से 28 अगस्त तक कुल 22 एक्सप्रेस और मेमू ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस फैसले से झारखंड, ओडिशा और छत्तीसगढ़ से आने वाले हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं को सीधे मंदिर के पास उतरने की सुविधा मिलेगी।

बिना टिकट यात्रा रोकने के लिए मंदिर परिसर में ही खुलेगा काउंटर
​रेलवे ने न केवल ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की है, बल्कि यात्रियों की सुविधा और बिना टिकट यात्रा पर लगाम लगाने के लिए महादेवशाल मंदिर परिसर में ही अस्थायी टिकट काउंटर खोलने का निर्णय लिया है। इससे श्रद्धालु दर्शन के बाद आसानी से टिकट लेकर अपनी वापसी की यात्रा कर सकेंगे।

तारीखों के अनुसार ट्रेनों की सूची और ठहराव का पूरा शेड्यूल
30 जुलाई से रुकने वाली प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें
​साउथ बिहार एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 13287 (दुर्ग-आरा) एवं ट्रेन नंबर 13288 (आरा-दुर्ग)
​उत्कल एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18477 (पुरी – योगनगरी ऋषिकेश) एवं ट्रेन नंबर 18478 (योगनगरी ऋषिकेश – पुरी)
​समलेश्वरी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18005 (हावड़ा – जगदलपुर) एवं ट्रेन नंबर 18006 (जगदलपुर – हावड़ा)
​टाटानगर – एर्नाकुलम एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18189 (टाटानगर – एर्नाकुलम) एवं ट्रेन नंबर 18190 (एर्नाकुलम – टाटानगर)
​टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18109 (टाटानगर – इतवारी) एवं ट्रेन नंबर 18110 (इतवारी – टाटानगर)
​टाटानगर – बिलासपुर एक्सप्रेस: ट्रेन नंबर 18113 (टाटानगर – बिलासपुर) एवं ट्रेन नंबर 18114 (बिलासपुर – टाटानगर)

इस्पात एक्सप्रेस का शेड्यूल
​30 जुलाई से: ट्रेन नंबर 12872 (जुनागड़ रोड़ – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस)
​30 जुलाई से: ट्रेन नंबर 22861 (हावड़ा – कंटाबांजी इस्पात एक्सप्रेस)
​31 जुलाई से: ट्रेन नंबर 22862 (कंटाबांजी – हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस)
​01 अगस्त से: ट्रेन नंबर 12871 (हावड़ा – जुनागड़ रोड़ इस्पात एक्सप्रेस)

बदामपहाड़ एक्सप्रेस (02 अगस्त से)
​ट्रेन नंबर 18051 (बदामपहाड़ – राउरकेला एक्सप्रेस)
​ट्रेन नंबर 18052 (राउरकेला – बदामपहाड़ एक्सप्रेस)

30 जुलाई से चलने वाली मेमू ट्रेनें
​सारंडा मेमू: ट्रेन नंबर 68025 (चक्रधरपुर – राउरकेला) और ट्रेन नंबर 68026 (राउरकेला – चक्रधरपुर)
​टाटानगर – राउरकेला मेमू: ट्रेन नंबर 68043 (टाटानगर – राउरकेला) और ट्रेन नंबर 68043 (राउरकेला – टाटानगर)

Share This Article