करीम सिटी के गतिविधियों से अवगत हुए विज्ञान के छात्र

Anupam Kumar
4 Min Read

जमशेदपुर। करीम सिटी कॉलेज के सभागार में यूजी 2021-24 सत्र विज्ञान के छात्रों का स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मो रियाज ने की और संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एसएम यहिया इब्राहिम ने किया। छात्र-छात्राओं से भरी हुई सभा को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं अधिकारी गण ने संबोधित किया। सबसे पहले डॉ मो मोईज़ अशरफ ने महाविद्यालय से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। जिसके बाद मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ फिरोज इब्राहिमी खेल की दुनिया में कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की। डॉ फखरुद्दीन अहमद ने एनसीसी और डॉ अले अली साहब ने एनएसएस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष तथा सीएआईटी के इंचार्ज डॉ अनवर ने भी सभा को संबोधित किया और कॉलेज में विभिन्न कंपनियों द्वारा होने वाले कैंपस सिलेक्शन के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। डॉक्टर एस एम यहिया इब्राहीम ने सांस्कृतिक तथा साहित्यिक संस्था स्पार्क की गतिविधियों और उपलब्धियों से सभा को अवगत कराया। डॉक्टर बी एन त्रिपाठी ने परीक्षाओं से संबंधित जानकारी दी। इनके अलावा डॉक्टर आफताब आलम खान ने छात्र छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाया। अंत में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज साहब ने सभी शिक्षकों से छात्रों को परिचित कराया और महाविद्यालय की विशेषताओं की तरफ सबका ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को स्नेह समर्पित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में कॉलेज का तराना और राष्ट्रगान गाकर सभा की समाप्ति की गई।करीम सिटी कॉलेज के सभागार में यूजी 2021-24 सत्र विज्ञान के छात्रों का स्वागत किया गया। सभा की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मो रियाज ने की और संचालन अंग्रेजी विभाग के अध्यक्ष डॉ एसएम यहिया इब्राहिम ने किया। छात्र-छात्राओं से भरी हुई सभा को महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक एवं अधिकारी गण ने संबोधित किया। सबसे पहले डॉ मो मोईज़ अशरफ ने महाविद्यालय से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। जिसके बाद मनोविज्ञान के विभागाध्यक्ष और स्पोर्ट्स इंचार्ज डॉ फिरोज इब्राहिमी खेल की दुनिया में कॉलेज की उपलब्धियों की चर्चा की। डॉ फखरुद्दीन अहमद ने एनसीसी और डॉ अले अली साहब ने एनएसएस से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई। राजनीति विज्ञान के अध्यक्ष तथा सीएआईटी के इंचार्ज डॉ अनवर ने भी सभा को संबोधित किया और कॉलेज में विभिन्न कंपनियों द्वारा होने वाले कैंपस सिलेक्शन के लिए छात्र छात्राओं को प्रोत्साहित किया। डॉक्टर एस एम यहिया इब्राहीम ने सांस्कृतिक तथा साहित्यिक संस्था स्पार्क की गतिविधियों और उपलब्धियों से सभा को अवगत कराया। डॉक्टर बी एन त्रिपाठी ने परीक्षाओं से संबंधित जानकारी दी। इनके अलावा डॉक्टर आफताब आलम खान ने छात्र छात्राओं को अनुशासन का महत्व समझाया। अंत में प्राचार्य डॉ मोहम्मद रियाज साहब ने सभी शिक्षकों से छात्रों को परिचित कराया और महाविद्यालय की विशेषताओं की तरफ सबका ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने अपने विद्यार्थियों को स्नेह समर्पित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। अंत में कॉलेज का तराना और राष्ट्रगान गाकर सभा की समाप्ति की गई।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *