कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडिस का निधन

Upendra Kr. Pandey
2 Min Read

मिरर मीडिया : वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडिस का निधन हो गया है। ऑस्कर फर्नांडिस लंबे समय से बीमार चल रहे थे और सोमवार को कर्नाटक के मंगलुरू में अस्पताल उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। ऑस्कर फर्नांडिस की आयु 80 वर्ष थी। अपने घर पर योगा करते समय गिर जाने के बाद जुलाई में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद उनकी तबियत काफी बिगड़ गई थीl उनके निधन पर कांग्रेस नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।

ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ थाl 1980 में वह कर्नाटक की उडुपी सीट से सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक वह लगातार यहां से जीतते आए हैं। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया था। ऑस्कर फर्नांडिस यूपीए सरकार में सड़क एवं परिवहन, श्रम एवं रोजगार मंत्री भी रह चुके हैंl फिलहाल अभी वह राज्यसभा सांसद थेl कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑस्कर फर्नांडिस के निधन को व्यक्तिगत नुकसान बताया। उन्होंने कहा कि वह हमारे लिए मार्गदर्शक और संरक्षक थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री ऑस्कर फर्नांडीस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर दुख जताया है।

ऑस्कर फर्नांडिस के निधन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा- राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडीस जी के निधन से दुखी हूंl इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैंl उनकी आत्मा को शांति मिलेl

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *