मिर[su_button target=”blank” style=”glass” background=”#ef422d” color=”#ffffff” size=”6″ text_shadow=”4px 4px 4px #000000″]मिरर मीडिया[/su_button] : झारखंड की सरकार गिराने के प्रयास करने का फिर से मामला सामने आया है। आपको बता दें कि घाटशिला से झामुमो विधायक रामदास सोरेन ने JMM के ही पूर्व कोषाध्यक्ष समेत पार्टी के ही एक अन्य पूर्व नेता पर यह सनसनीखेज आरोप लगाते हुए यह दावा किया है कि प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार को गिराने के प्रयास के तहत उन्हें प्रलोभन दिया गया। इस बाबत विधायक रामदास सोरेन ने धुर्वा थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
[su_dropcap]झा[/su_dropcap]मुमो विधायक रामदास सोरेन ने दावा किया है कि पार्टी के ही पूर्व कोषाध्यक्ष रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल ने उनसे कई बार संपर्क कर उन्हें मंत्री पद और पैसे का प्रलोभन दिया। वहीं, रवि केजरीवाल उनसे लगातार फोन से संपर्क बनाए हुए थे। झामुमो विधायक का दावा है कि उन्हें भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने का ऑफर दिया गया था।
[su_dropcap]प्राप्त[/su_dropcap] जानकारी के अनुसार, रवि केजरीवाल और अशोक अग्रवाल को झारखंड मुक्ति मोर्चा से निकाला जा चुका है. ये दोनों फिलहाल पार्टी के प्राथमिक सदस्य भी नहीं हैं। गौरतलब है कि ऐसा ही एक मामला विगत कुछ महीनों पहले भी सामने आया था। 22 जुलाई की समय भी हेमंत सोरेन की सरकार को गिराने की साजिश रचने का मामला प्रकाश में आया था। जहां कांग्रेस विधायक और सीएम के करीबी माने जाने वाले जयमंगल उर्फ अनूप सिंह ने कोतवाली थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने भी सरकार गिराने की साजिश का आरोप लगाया था। उस मामले में पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था। फिलहाल यह मामला कोर्ट में चल रहा है।

