धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के वसंत विहार कॉलोनी में शनिवार रात पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं, एक पुरुष और मकान मालिक को गिरफ्तार किया है। स्थानीय लोगों द्वारा दी गई सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई, जिससे मुहल्ले में चल रही अवैध गतिविधियों पर विराम लगाया गया।
पुलिस द्वारा की गई छापेमारी में मकान से भारी मात्रा में शराब, खाली बोतलें, कंडोम और कई अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की गईं। पुलिस के अनुसार, मकान के अलग-अलग कमरों में क्यूआर कोड स्टिकर भी पाए गए, जो संदिग्ध गतिविधियों की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, कई लोग बाउंड्री फांद कर भागने में सफल हो गए।
मकान मालिक प्रफुल्ल जायसवाल को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। स्थानीय थाना प्रभारी नूतन मोदी ने कार्रवाई को अंजाम दिया और सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े…..
- धनबाद रेल मंडल का बड़ा एक्शन! मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1140 यात्री पकड़े गए
- जमुई – अब जनता की शिकायतों में देरी पड़ेगी भारी, ‘सहयोग पोर्टल’ से तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही
- सावधान! अफवाहों से बचें: जिले में पेट्रोल-डीजल का फुल स्टॉक, पैनिक बाइंग की जरूरत नहीं
- फर्जी विजिलेंस इंस्पेक्टर बनकर ट्रेन में सफर कर रहा था युवक, धनबाद के TTI की सतर्कता से खुला मामला
- नीट पेपर लीक मामले में बड़ा खुलासा, आरजेडी नेता समेत 4 गिरफ्तार

