HomeधनबादDhanbadDhanbad: झरिया में धूमधाम से निकली श्री श्याम भव्य निशान यात्रा, शमिल...

Dhanbad: झरिया में धूमधाम से निकली श्री श्याम भव्य निशान यात्रा, शमिल हुईं कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह

मिरर मीडिया, डिजिटल डेस्क : Dhanbad झरिया स्थ‍ित प्रसिद्ध श्री श्‍याम मंदिर के सौजन्य से भव्य निशान यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर इंडिया महागठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह शामिल हुई।

मौके पर कमेटी के सदस्यों ने भगवा पट्टा पहनाकर सम्मानित किया। अनुपमा सिंह ने हांथ में केशरिया झंडा लेकर भक्तों के साथ श्‍याम बाबा का दर्शन किया। उन्होंने मंदिर में माथा टेक कर क्षेत्र की उन्नति, सुख-शांति की कामना की। अनुपमा सिंह ने इस सम्मान के लिए कमेटी के सदस्यों और भक्तों का आभार व्यक्त किया।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular