27 से 29 अक्टूबर तक लगेगी ‘सिख विरसा प्रदर्शनी’, महिला सशक्तिकरण को देगी बढ़ावा

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : तीन दिवसीयसिख विरसा प्रदर्शनी’ 27 से 29 अक्टूबर तक साकची गुरुद्वारा परिसर में आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और उन्हें स्वावलंबी बनाना है। महिलाओं के एक समूह संदीप कौर और चरणजीत कौर के नेतृत्व में यह आयोजन किया जाना है। प्रदर्शनी के सफल आयोजन को लेकर बुधवार को महिलाओं के समूह और साकची गुरुद्वारा के पदाधिकारियों के बीच साकची गुरुद्वारा में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद प्रधान निशांत सिंह और महासचिव परमजीत सिंह काले ने बताया कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने और उनके द्वारा निर्मित उपयोगी वस्तुओं को जनता के बीच प्रदर्शनी के रूप में उचित स्थान देने के लिए महिलाओं को यह प्लेटफॉर्म दिया जा रहा है। सिख विरसा प्रदर्शनी की मुख्य आयोजनकर्ता संदीप कौर और चरणजीत कौर का कहना है कि साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा साहिब साकची परिसर स्थित गोविंद भवन में प्रदर्शनी का आयोजन सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक किया जाएगा। संदीप कौर ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य है कि महिलाओं विशेषकर सिख महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा सके। साथ ही साथ महिलाएं जो अपने घर में सजावट आदि की वस्तुएं और अन्य कई प्रकार की वस्तुओं का निर्माण करती है। उनको एक उचित प्लेटफार्म मिल सके। चरणजीत कौर का कहना था कि महिलाओं को अपने कला का प्रदर्शन करने और उनके द्वारा बनाई गई हस्त निर्मित वस्तुओं को प्रदर्शनी सह विक्रय का लाभ मिल सके। आयोजनकर्ता ने यह भी बताया कि महिलाओं को इस प्रदर्शनी के माध्यम से शिक्षित करना भी उनका उद्देश्य है। ताकि वे घरेलू कार्यों के अलावा भी वस्तुएं बनाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। प्रदर्शनी का शुभारंभ 27 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे होगा और मुख्य अतिथि साकची गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार सरदार निशान सिंह होंगे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *