ईद को लेकर मानगो नगर निगम क्षेत्र में विशेष साफ सफाई अभियान

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी दीपक सहाय के निर्देश पर ईद के अवसर पर विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। आजाद नगर, जवाहर नगर, जाकिर नगर ,ओल्ड पुरुलिया रोड, चेपा पुल मानगो नगर निगम क्षेत्र में साफ सफाई कार्यों के साथ-साथ कचरा उठाव करते हुए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने का कराया गया।

ईद पर्व को लेकर ईदगाह मैदान व आजाद नगर क्षेत्र का साफ सफाई कार्यों का मुआयना किया गया। वहीं पर्व को देखते हुए मस्जिद व आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई कराया गया व ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया गया। मौके पर नगर प्रबंधक जितेंद्र कुमार सफाई पर्यवेक्षक कुमार अंशुमन, राजेश कुमार आदि उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *