अनाधिकृत रूप से वाहनों में साइन बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध की गई कार्रवाई
मिरर मीडिया : जिला परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सोमवार को श्रमिक चौक, स्टेशन रोड, पूजा टाकीज, बैंकमोड़ इत्यादि स्थानों पर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस संबंध में डीएसपी ट्रैफिक ने बताया कि परिवहन आयुक्त, परिवहन विभाग, झारखंड, रांची के आदेशानुसार जिले में लगातार जिला परिवहन विभाग एवम यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अनाधिकृत रूप से वाहनों में साईन बोर्ड लगाने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में यह अभियान लगातार जारी रहेगा।इस अवसर पर उन्होनें वाहन चालकों से अपील किया कि अपने वाहनों के नंबर प्लेट का प्रयोग मोटर यान अधिनियम के अंतर्गत मानदंडों के अनुसार हीं करें।
अनाधिकृत साईन बोर्ड के प्रयोग पर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।मौके पर पुलिस उपाधीक्षक, यातायात राजेश कुमार तथा जिला परिवहन विभाग की इकाई जिला सड़क सुरक्षा सेल (डीआरएसआईयू) टीम के सदस्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

