रामगढ़: श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल, रामगढ़ ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराते हुए 12वीं बोर्ड परीक्षा (CBSE) 2024 में शानदार परिणाम हासिल किए हैं। मंगलवार को घोषित परीक्षा परिणाम में विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य और कला—तीनों संकायों में शानदार सफलता प्राप्त कर संस्थान का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया।
कुल 194 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के कुल 194 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 114 छात्र विज्ञान, 57 वाणिज्य और 23 छात्र कला संकाय से थे। इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित किए और कई छात्रों ने डिस्टिंक्शन के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की।
विज्ञान संकाय में अपराजिता कुमारी टॉपर, 93.8% अंक के साथ प्रथम स्थान
विज्ञान संकाय में अपराजिता कुमारी ने 93.8% अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। उनके अलावा विवेक कुमार, तनीषा लोहानी, आदर्श पाठक, अक्षय ऑडी, सिमरन सिंह, सोनल कुमारी, प्रिंस कुमार, प्रिया सिन्हा, सचिन कुमार साहू, आशिका रंजन जैसे कई छात्रों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए।
वाणिज्य संकाय में आलिया और अंशिका ने मारी बाजी, 94.4% और 94% अंक
वाणिज्य संकाय में आलिया कुमारी (94.4%) और अंशिका सलूजा (94%) ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उनके साथ लक्ष्य गुप्ता, अदिति अग्रवाल, बादल कुमार, कोमल कुमारी सहित कई विद्यार्थियों ने 90% के ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को सिद्ध किया।
कला संकाय में मानसी बनी टॉपर, 95.2% के साथ सर्वोच्च स्थान
कला संकाय से मानसी कुमारी ने 95.2% अंकों के साथ विद्यालय में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। मन्नत कुमारी, आर्यन पांडा, रंजनी शर्मा, सलोनी कुमारी, प्रशंसा कुमारी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने भी शानदार अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।
44 छात्रों ने हासिल की डिस्टिंक्शन
विद्यालय के कुल 44 विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक अर्जित करते हुए डिस्टिंक्शन की सूची में अपना स्थान सुनिश्चित किया। विज्ञान संकाय से 15, वाणिज्य से 20 और कला संकाय से 9 छात्रों ने डिस्टिंक्शन प्राप्त की।
विद्यालय के प्राचार्य ने समस्त विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और शिक्षकों को इस शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उन्होंने शिक्षकों के परिश्रम और छात्रों की मेहनत की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के प्रमुख सरदार परमदीप सिंह कालरा समेत सभी पदाधिकारियों—सरदार मनमोहन सिंह लाम्बा, सरदार हरपाल सिंह अरोड़ा, सरदार सुरेंद्र पाल सिंह चंडोक, सरदार गुरप्रीत सिंह जौली, सरदार गुरदीप सिंह सैनी, सरदार विक्रमजीत सिंह कोहली, सरदार करामजीत सिंह जग्गी (मीडिया प्रभारी) आदि ने संयुक्त रूप से छात्रों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विद्यालय की यह सफलता रामगढ़ के लिए गर्व की बात है।