धनबाद- उपायुक्त को विभिन्न माध्यम से कई शिकायतें प्राप्त होती है। इसमें महत्वपूर्ण शिकायतों पर उपायुक्त स्टार मार्क कर संबंधित पदाधिकारी को जांच कर शिकायतों का निष्पादन करने के लिए निर्देशित करते हैं।
स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा
उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देशानुसार ऐसी ही शिकायतों की समीक्षा के लिए अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने आज अपने कार्यालय कक्ष बैठक की। अनुमंडल दंडाधिकारी ने बताया कि आज सभी स्टार मार्क शिकायतों की समीक्षा की।
शिकायतों की मॉनिटरिंग के लिए बनी दो टीमें
शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम तथा कार्यपालक दंडाधिकारी रविन्द्र नाथ ठाकुर के नेतृत्व में दो टीम बनाई है। टीम लगातार स्टार मार्क शिकायतों की मॉनिटरिंग करेगी। इससे शिकायत निष्पादन की प्रक्रिया में तेजी आएगी।

