धनबाद में पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान का सफल समापन, 15 पारिवारिक वादों का निपटारा

KK Sagar
1 Min Read

झालसा के निर्देश पर चला अभियान

धनबाद : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा) के तत्वावधान में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देश पर पारिवारिक वादों की सुनवाई के लिए पांच दिवसीय विशेष मध्यस्थता अभियान चलाया गया।

15 वादों का हुआ निपटारा

अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा मयंक तुषार टोपनो ने जानकारी दी कि यह विशेष अभियान 15 सितंबर से 19 सितंबर 2025 तक चला। इस दौरान कुटुंब न्यायालय से कुल 28 वादों को मध्यस्थता हेतु भेजा गया। इनमें से चार मध्यस्थों द्वारा 15 वादों का सफलतापूर्वक निपटारा किया गया।

संवाद से सुलझे विवाद

सचिव ने बताया कि मध्यस्थता केंद्र त्वरित और सुलभ न्याय दिलाने का एक सशक्त मंच है। यहां वादी और प्रतिवादी दोनों पक्षों की जीत होती है क्योंकि मामला कोर्ट की लंबी प्रक्रिया से बचकर संवाद और आपसी समझ से सुलझता है।

Advertisement

हर साल चार बार होगा विशेष अभियान

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह के विशेष मध्यस्थता अभियान प्रत्येक वर्ष चार बार आयोजित किए जाते हैं, जिससे लोगों को समय पर न्याय और आपसी विवादों का समाधान मिल सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....