13 दिसंबर को होगा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह : PM मोदी,अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई दिग्गज होंगे शामिल

Uday Kumar Pandey
1 Min Read

मिरर मीडिया : छत्तीसगढ़ में भाजपा की जीत के बाद बहुमत वाली सरकार के नए मुखिया के रूप में विष्णुदेव साय को चुना गया है। बता दें कि
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को होगा।

समारोह में PM मोदी,अमित शाह, जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे।  वहीं BJP शासित राज्यों के सीएम और NDA घटक दलों के सभी नेता को न्यौता भेजा जा रहा है

बता दें कि 90 सीटों वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस से सत्ता छीन ली थी और 54 सीटों पर जीत हासिल की है। कांग्रेस ने 35 सीटें और गोंडवाना डेमोक्रेसी पार्टी ने 1-1 सीट जीती है।

विष्णुदेव साय कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। विष्णुदेव साय साल 2020 से 2022 तक छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही वो मोदी सरकार के पहले कैबिनेट में  स्टील, खादान, श्रम और रोजगार विभाग के राज्यमंत्री रह चुके। बता दें कि विष्णु देव साय साल 1999, 2004, 2009 और 2014 में रायगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चार बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

Share This Article
Follow:
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *