Homeझारखंडधीरज साहू कैश मामले में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा - रिकॉर्डतोड...

धीरज साहू कैश मामले में सांसद निशिकांत दुबे ने कहा – रिकॉर्डतोड कीर्तिमान के लिए भ्रष्टाचार की जननी कॉंग्रेस पार्टी व पूरे INDI गठबंधन को बधाई

मिरर मीडिया : अबतक के इतिहास में यह पहली दफ़ा है जब किसी राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर छापेमारी में आयकर विभाग को इतनी भारी मात्रा में कैश मिली है। वहीं गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखकर कांग्रेस को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने लिखा है

कॉंग्रेस सांसद धीरज साहू के यहाँ 360 करोड़ कैस मिला,आज़ादी के बाद यह भारत के किसी जाँच में कैस के तौर पर मिलने सबसे बड़ा मामला है,इसके पहले का रिकॉर्ड 183 करोड़ का था।इस रिकॉर्डतोड कीर्तिमान के लिए भ्रष्टाचार की जननी कॉंग्रेस पार्टी व पूरे INDI गठबंधन को बधाई

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्यसभा सांसद धीरज साहू के झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल में 9 ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी अब अपने अंतिम चरण में है। रांची में साहू के घर पर अभी भी नोटों की गिनती जारी है। इसके अलावा और सभी जगहों पर लगभग गिनती पूरी कर ली गई है। अभी तक लगभग 360 करोड़ रुपए से ज्यादा की नकदी बरामद हुई है। चूंकि रांची वाले घर पर अभी भी नोट गिने जा रहे है। इसलिए अभी 360 करोड़ का आंकड़ा और ऊपर जा सकता है।

कैश, बरामद ज्वैलरी, प्रोपर्टी का अगर सही ब्यौरा नही दिया जाता है तो रिकवरी को सीज यानी जब्त कर लिया जाता है और बैंक में जमा करवा दिया जाता है। रांची में गिनती पूरी हो जाने के बाद आयकर विभाग धीरज साहू से पूछताछ करेगा। साहू के परिजनों के यहां से भी क्योंकि काफी कैश मिला है, लिहाजा इन सभी को आयकर विभाग पूछताछ का नोटिस देकर आगे की कार्यवाही करेगा।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular