मिरर मीडिया : एक बार फ़िर से धनबाद में आरजेडी जिलाअध्यक्ष के रूप में तारकेश्वर यादव को मनोनीत किया गया। आपको बता दें कि शुक्रवार को धनबाद में आरजेडी जिलाध्यक्ष चुनाव को लेकर सारी प्रक्रिया पूरी कराने के बाद चुनाव संपन्न कराया गया। जिसमें आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व जिला अध्यक्ष तारकेश्वर यादव को ही फिर से जिलाध्यक्ष मनोनीत किया। जबकि मुमताज कुरैशी निर्विरोध महानगर अध्यक्ष चुने गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखने को मिली।
वहीं आरजेडी से चयनित धनबाद जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने बताया कि पार्टी के प्रति लगन और कार्यशैली को देखते हुए कार्यकर्ताओं ने मुझे एक बार फिर जिलाध्यक्ष के पद पर बैठाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह पूरी इमानदारी से काम करेंगे और धनबाद जिले में अपनी पार्टी को मजबूत बनाने का भरसक प्रयास करेंगे। जबकि आने वाले नगर निगम चुनाव में भी सहभागिता होगी। वहीं आरजेडी के उपाध्यक्ष मुमताज सुरेश ने बताया कि कार्यकर्ताओं का विश्वास ही हमारी जीत है।