Tata Power EV की फर्जी फ्रेंचाइजी का खेल बेनकाब, हजारीबाग में साइबर गिरोह के 5 सदस्य गिरफ्तार

Reena Sharma
2 Min Read

हजारीबाग। हजारीबाग पुलिस ने फर्जी Tata Power EV चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बाबा पथ हुरहुरु स्थित किराये के मकान में छापेमारी कर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा। उनके पास से 11 मोबाइल, एक लैपटॉप और फर्जी दस्तावेज व आईडी कार्ड बरामद किए गए।

गुप्त सूचना पर छापेमारी

हजारीबाग एसपी अमन कुमार को मिली सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ रुपक कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई। रामेन्द्र कुमार सिन्हा के मकान की घेराबंदी कर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही पांचों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।

फर्जी दस्तावेज से करते थे ठगी

पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर EV चार्जिंग स्टेशन की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपियों में अमरजीत कुमार, संजीव कुमार, संटु कुमार, प्रवीण कुमार और राजू कुमार शामिल हैं। इनमें तीन नवादा के वरीसलीगंज, एक काशीचक और एक नालंदा का रहने वाला है।

Advertisement

पुलिस टीम रही शामिल

छापामारी टीम में एसडीपीओ सदर रुपक कुमार सिंह, ओपी प्रभारी मुकेश कुमार रजक, सुधीर कुमार, गौतम उरांव, सहायक अवर निरीक्षक शशि रंजन जायसवाल समेत पुलिसकर्मी और हजारीबाग तकनीकी शाखा की टीम शामिल थी।

Share This Article