Tata Steel Big Decision: बंद हुआ Jamshedpur FC, जानिए क्यों ISL से हटने को मजबूर हुआ क्लब

Manju
By Manju
3 Min Read

डिजिटल डेस्क।जमशेदपुर: झारखंड के फुटबॉल परिदृश्य में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। टाटा स्टील के स्वामित्व वाले प्रमुख फुटबॉल क्लब जमशेदपुर एफसी ने आगामी 2026-27 सीजन से इंडियन सुपर लीग और अन्य शीर्ष प्रतियोगिताओं से हटने का फैसला किया है। टाटा स्टील की तिमाही बैठक के बाद प्रबंधन ने क्लब के मौजूदा संचालन को बंद करने का निर्णय लिया। इसकी आधिकारिक जानकारी ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन को दे दी गई है।

क्यों लिया गया यह बड़ा फैसला?
​क्लब के संचालन को बंद करने के पीछे मुख्य रूप से बढ़ते वित्तीय खर्च और नए व्यावसायिक ढांचे को वजह माना जा रहा है।
बढ़ता बजट: क्लब के संचालन पर हर साल लगभग ₹70 से ₹80 करोड़ का खर्च आ रहा था। खर्च में कटौती के उद्देश्य से प्रबंधन ने इसे बंद करने का फैसला लिया।
फ्रेंचाइजी फीस और डेडलाइन: ISL में बने रहने के लिए 20 जुलाई तक ₹55 लाख की फ्रेंचाइजी फीस (पहली किश्त) जमा करनी थी। क्लब ने 30 जुलाई तक का समय मांगा था, लेकिन समीक्षा बैठक के बाद इस प्रक्रिया को आगे न बढ़ाने का निर्णय लिया गया।
लीग का नया ढांचा: लीग के नए कमर्शियल ढांचे और संचालन व्यवस्था को लेकर भी कुछ असहमतियां थी।

ISL को अलविदा, लेकिन ‘ग्रासरूट्स’ पर जारी रहेगा फोकस
​ISL से हटने के बावजूद टाटा स्टील का फुटबॉल के विकास से जुड़ाव खत्म नहीं हुआ है। क्लब ने अपने आधिकारिक बयान में स्पष्ट किया है कि भविष्य में हमारा पूरा ध्यान जमीनी स्तर पर प्रतिभाओं को तराशने और युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचाने पर रहेगा। हम भारतीय फुटबॉल के विकास के प्रति प्रतिबद्ध रहेंगे।

डूरंड कप में दिखेंगे खिलाड़ी, कर्मचारियों में मायूसी
डूरंड कप: JFC की टीम रांची में चल रहे डूरंड कप के शेष मुकाबलों में हिस्सा लेगी। क्लब के सीईओ मुकुल विनायक चौधरी ने खिलाड़ियों को इस फैसले की जानकारी दे दी है।
स्टाफ पर असर: क्लब में काम कर रहे लगभग 50 से 55 कर्मचारियों और सपोर्ट स्टाफ में इस फैसले के बाद अनिश्चितता का माहौल है।

9 सालों का शानदार सफर और प्रमुख उपलब्धियां
​वर्ष 2017 में टाटा फुटबॉल एकेडमी के कैडेट्स और भारतीय फुटबॉल को नई दिशा देने के उद्देश्य से शुरू हुए जमशेदपुर एफसी ने बेहद कम समय में कई बड़े मुकाम हासिल किए।
2021-22: ISL सीजन में ‘लीग शील्ड विजेता’ का खिताब जीता।
2024-25: सुपर कप में उपविजेता का स्थान प्राप्त किया।
सम्मान: AIFF द्वारा ‘बेस्ट ग्रासरूट प्रोग्राम’ का सम्मान मिला।
पुरस्कार: JRD टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को ‘बेस्ट पिच’ का पुरस्कार दिया गया।
​क्लब ने अपने प्रशंसकों, खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और AIFF-ISL का नौ सालों के इस सफर में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है।

Share This Article