टेंपो चालक की बुरी तरह पिटाई, मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : उलीडीह में एक ऑटो चालक मनोज यादव की इस तरह पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया। वह पासरनगर का रहनेवाला था। बताया जा रहा है कि गुरुवार को ही उसकी हत्या कर दी गयी। घटना की जानकारी परिवार के लोगों को दूसरे दिन शुक्रवार को मिली। इसके बाद परिजन जब वहां पहुंचे तो देखा कि मनोज के शरीर पर चोट के काफी निशान है। इसके बाद वह मनोज यादव को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। यहां पर डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग घटना के बाद टेंपो चालक की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।

मनोज यादव के परिवार के लोगों का कहना है कि मनोज यादव गुरुवार की दोपहर टेंपो लेकर निकला हुआ था। इसके बाद से ही वह घर पर नहीं लौटा। आखिरकार परिवार के लोगों ने रात के 10 बजे फोन किया। फोन रिसिव हुआ और जवाब मिला कि वह शराब दुकान का मालिक बोल रहा है। मोबाइल उसके पास ही है। जबकि मनोज यादव के बारे में पूछने पर उसने कुछ भी नहीं बताया। परिवार के लोग जब शुक्रवार को उस शराब की दुकान पर पहुंचे तब देखा कि दुकान बंद है और मनोज यादव का मोबाइल फोन भी स्वीच ऑफ बता रहा है। ऐसे में परिवार के लोगों को आशंका है कि हो सकता है शराब दुकान का मालिक और कर्मचारियों का भी इसमें हाथ हो। परिवार के लोगों ने आरोपियों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की भी मांग की है।

Advertisement
Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *