ISIS कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था दिल्ली को दहलाने की तैयारी में पकड़ा गया आतंकी रिजवान अली

KK Sagar
3 Min Read

दिल्ली को दहलाने की तैयारी कर रहा  ISIS  आतंकी रिजवान अली को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया था। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS राजधानी दिल्ली को निशाना बनाने के लिए बड़ी साजिश रच रहा था। पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई कि उसने जामिया और ओखला के तटीय इलाकों में कंट्रोल ब्लास्ट भी किए थे।

दिल्ली में नए मॉड्यूल को तैयार करने में जुटा था आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तारी आतंकी रिजवान अली पुणे मॉड्यूल के पकड़े जाने के बाद दिल्ली में नए मॉड्यूल को तैयार करने में जुटा था। वह ISIS कमांडर फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था। अधिकारियों की मुताबिक, रिजवान ने पुणे में कंट्रोल IED ब्लास्ट की ट्रेनिंग भी ली थी। पुणे पुलिस के शिकंजे से निकलने के बाद रिजवान महाराष्ट्र और गुजरात के अलग-अलग शहरों में छिपा था और इस दौरान वह फरतुल्लाह गोरी के सीधे संपर्क में था।

गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर किया गिरफ्तार

बता दें, दिल्ली पुलिस की स्पेशल ब्रांच ने आतंकी रिजवान अली को एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने बताया कि इस वांछित आतंकवादी का नाम रिजवान अब्दुल हाजी अली है और वह दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ के एक दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दिल्ली-फरीदाबाद सीमा पर उसे गिरफ्तार किया है।

Advertisement

आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित

उसके पास से एक अवैध बंदूक बरामद की गई है। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण ने आईएसआईएस के आतंकवादी रिजवान अब्दुल हाजी अली पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि वह दिल्ली-एनसीआर के कुछ अतिविशिष्ट लोगों (वीआईपी) पर हमला करने की फिराक में था। उससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....