समस्तीपुर में कई पदाधिकारी और सदस्य लेंगे भाग
मिरर मीडिया : धनबाद ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के 29वां केंद्रीय परिषद की बैठक समस्तीपुर में 20-21 दिसंबर 2021 को होने जा रहा है, जिसमें धनबाद मंडल के धनबाद,पाथरर्डीह गोमो, चंद्रपुरा, कतरास, बरकाकाना, पतरातू,बरवाडीह, सहित सभी 14 शाखा के केंद्रीय परिषद के सदस्य, शाखा के पदाधिकारी और प्रतिनिधि भाग लेंगे। बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी साथ ही साथ इन बैठक में मुख्य मांगे सूची में नई पेंशन समाप्त कर पुरानी गारंटीड पेंशन लागू, निजीकरण और ठेकेदार प्रथा को समाप्त करना,रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत अनुसार रेलवे टेक्निकल सुपरवाइजर को 4800 और 5400 पे ग्रेड में स्वीकृत करना।
आपको बता दें कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के महामंत्री गोपाल मिश्रा उपस्थित होंगे। साथ ही ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष डीके पांडेय और महामंत्री एसएनपी श्रीवास्तव मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा इस बैठक में शामिल होने के लिए मोहम्मद, जियाउद्दीन, ओपी शर्मा,पीके मिश्रा, ओम प्रकाश, ए के दा,नेताजी सुभाष, सुनील सिंह,आरएन चौधरी, इंद्रमुनि सिंह,सोमिन दत्ता,बीबी सिंह, एके दास,चंदन शुक्ला,राजेंद्र कुशवाहा और विश्वजीत मुखर्जी आदि नेतागण उपस्थित रहेंगे।

