बोकारो जिले के लुगू पहाड़ क्षेत्र में आज सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें अब तक आठ नक्सली मारे जा चुके हैं। यह ऑपरेशन झारखंड पुलिस की एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी और माओवादी सेंट्रल कमिटी का सदस्य प्रयाग मांझी उर्फ विवेक की मारे जाने की सुचना है। वहीं इसी के साथ 25 लाख का इनामी अरविंद यादव और 10 लाख का इनामी नक्सली साहेब राम मांझी जैसे कुख्यात नक्सली भी ढेर होने की आशंका जाताई जा रही हैं। पुलिस को मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद हुए हैं।
अब तक का सबसे बड़ा झटका
यह मुठभेड़ झारखंड में माओवादियों को अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। लंबे समय से वांछित इन बड़े नक्सलियों का सफाया सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।