Homeरांचीपकंज मिश्रा के घर CM हेमंत सोरेन का मिलने वाला ब्लैंक चेकबुक...

पकंज मिश्रा के घर CM हेमंत सोरेन का मिलने वाला ब्लैंक चेकबुक का खाता हो चूका है निष्क्रिय : 2020 मार्च की है अंतिम निकासी

मिरर मीडिया : झारखंड में ED की ताबड़तोड़ छापेमारी और अब सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ जारी है। वहीं ED की छापेमारी के क्रम में पकंज मिश्रा के घर से मिलने वाला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बैंक ऑफ इंडिया की ब्लैंक चेकबुक भी काफ़ी चर्चा में रही और इसपर राजनीतिक भी चरम पर हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह बैंक खाता 2019 के विधानसभा चुनाव के दौरान गंगा प्रसाद शाखा में खोला गया था। यह शाखा महादेवगंज के पास है। चुनाव खर्च के लिए अलग खाते खोलने होते हैं, इसलिए यह खोला गया था। खाते में 20 लाख रुपये दूसरे खाते से ट्रांसफर किए गए थे।

सूत्रों कि माने तो जिस खाते से राशि ट्रांसफर की गई, वह झामुमो का था। चुनाव में अलग-अलग चेक के माध्यम से रुपये खर्च किए गए। इस खाते से अंतिम निकासी 31 मार्च 2020 को की गई, इसके बाद खाते में दो लाख रुपये बचे हैं। काफी समय से जमा-निकासी न होने से खाता निष्क्रिय हो चुका है। जिसे बंद नहीं करवाया गया।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular