धनबाद नगर निगम चुनाव को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : धनबाद नगर निगम के चुनाव की तैयारियों की समीक्षा हेतु शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान तैयारियों की वर्तमान स्थिति के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही राज्य निर्वाचन आयोग से प्राप्त निर्देशो के संबंध में विचार विमर्श किया गया।

उपायुक्त ने बताया कि धनबाद नगर निगम निर्वाचन हेतु वार्ड वार आरक्षण से संबंधित कार्य पूर्ण हो चुका है। सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन किया जा चुका है। विभिन्न कोषांगों का गठन किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जा चुका है। साथ ही आरओ एवं एआरओ की सूची राज्य निर्वाचन आयोग को भेजी गई है।

विभिन्न कोषांगों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा के क्रम में *कार्मिक कोषांग* के नोडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता ने बताया कि निर्वाचन कार्य हेतु आवश्यक कर्मियों की प्रतिनियुक्ति हेतु सभी कार्यालयों से कार्यरत कर्मियों की सूची मांगी गई है। पूर्ण रूप से सूची प्राप्त होने के उपरांत उसे समेकित करने का कार्य किया जाना है।

*ईवीएम कोषांग* के नोडल पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता ने बताया कि 26 जुलाई से 31 जुलाई तक ईवीएम का एफएलसी किया जाना निर्धारित है। उपायुक्त ने उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार एमआईएस इंट्री करवाने एवं एफएलसी के संबंध में राजनीतिक दलों को सूचना देने का निर्देश दिया।इसी क्रम में *परिवहन कोषांग* के नोडल पदाधिकारी जिला परिवहन पदाधिकारी को आवश्यकतानुसार वाहनों की उपलब्धता हेतु तैयारियां पूर्ण करने का निर्देश दिया गया तथा *प्रशिक्षण कोषांग* के नोडल पदाधिकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्टर ट्रेनर की उपलब्धता के आलोक में प्रशिक्षण सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया।

बैठक के दौरान नियंत्रण कक्ष, सामग्री कोषांग, प्रेक्षक कोषांग, मीडिया कोषांग सहित सभी गठित कोषांगों द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला परिवहन पदाधिकारी, निदेशक डीआरडीए, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी तथा कार्यपालक दंडाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *