बेलगड़िया टाउनशिप के विस्थापितों को मिला स्वरोजगार का नया जरिया, दो सहयोग समितियों को मिला निबंधन प्रमाण पत्र

KK Sagar
1 Min Read


बेलगड़िया टाउनशिप के विस्थापितों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में बेलगड़िया मत्स्य जीवी सहयोग समिति लिमिटेड और बेलगड़िया ई-रिक्शा सहयोग समिति लिमिटेड को निबंधन प्रमाण पत्र सौंपा गया।

इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि मत्स्य पालन समिति के माध्यम से स्थानीय लोग टाउनशिप में अवस्थित तालाबों में मछली पालन कर आजीविका अर्जित कर सकेंगे। वहीं ई-रिक्शा समिति से जुड़े सदस्य इलेक्ट्रिक टोटो के संचालन के जरिए स्वरोजगार से जुड़ेंगे।

इस पहल से न सिर्फ क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि वे आर्थिक रूप से भी सशक्त बनेंगे।

Advertisement

इस अवसर पर सहायक निबंधक सहयोग समितियां, सहायक नगर आयुक्त, जेआरडीए और बीसीसीएल के पदाधिकारी सहित दोनों समितियों के सदस्य भी उपस्थित थे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....