धनबाद – समर्थकों के जोश ने बताया सियासी संदेश, कुमारधुबी में संजीव सिंह का भव्य अभिनंदन

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद (निरसा)। पंचेत में यूनियन द्वारा आयोजित वन भोज से लौट रहे पूर्व विधायक संजीव सिंह का सोमवार की शाम कुमारधुबी में जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर, माला, गुलदस्ता एवं अंगवस्त्र भेंट कर खुशी का इजहार किया।

कालीमंडा के समीप पटाखों और मालाओं से हुआ अभिनंदन

जैसे ही संजीव सिंह का काफिला कालीमंडा के समीप पहुंचा, कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे भूपेंद्र सिंह के आवासीय कार्यालय पहुंचे, जहां पुराने साथियों से मुलाकात कर सभी का हालचाल जाना।

राज्य सरकार पर साधा निशाना, विकास कार्य ठप होने का लगाया आरोप

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजीव सिंह ने कहा कि वे पंचेत में यूनियन द्वारा आयोजित वन भोज में शामिल होने आए थे और लौटते समय साथियों से मिलने रुक गए। उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य सरकार के पास धन की कमी के कारण विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं, जिस पर सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

स्वागत कार्यक्रम में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं की रही बड़ी मौजूदगी

मौके पर निरवर्तमान नगर अध्यक्ष डब्लू बाउरी, बीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मुखिया प्रेम सिंह, मनोज सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....