बिहार में प्री-मानसून का अंतिम चरण, कई जिलों में बारिश के साथ 30 से 40 किमी/घंटे हवा चलने का अनुमान : येलो अलर्ट जारी

KK Sagar
3 Min Read

पटना, 28 मई – बिहार में प्री-मानसून की गतिविधियाँ अब अपने अंतिम चरण में हैं और कुछ ही दिनों में मानसून के आगमन की संभावना है। इस बीच राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं तेज धूप तो कहीं हल्की से मूसलधार बारिश हो रही है। मंगलवार को राज्य का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, और अगले कुछ दिनों में तापमान में इसी प्रकार वृद्धि होने की संभावना है।

पटना मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, आज बिहार के 27 जिलों में वर्षा की संभावना है, जिनमें से 12 जिलों में गरज-चमक और मूसलधार बारिश, जबकि 15 जिलों में छिटपुट वर्षा होने की संभावना जताई गई है। वहीं, 11 जिलों में मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहेगा।

इन जिलों में येलो अलर्ट:

सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर और खगड़िया जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तेज आंधी, वज्रपात और मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है। बारिश के दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किमी/घंटे तक पहुंच सकती है।

हल्की बारिश की संभावना वाले जिले:

सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, गया, लखीसराय और बेगूसराय जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है।

इन जिलों में मौसम शुष्क रहेगा:

पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और अरवल जिलों में कोई वर्षा की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा। इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32°C से 36°C के बीच रहने की संभावना है।

बिहार मौसम सेवा केंद्र का पूर्वानुमान:

राज्य के अधिकांश भागों में बादल छाए रहने और 30 किमी/घंटे की गति से हवाएँ चलने की संभावना है। कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम अपडेट्स पर ध्यान देने की अपील की है, खासकर उन जिलों में जहाँ येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....