हुड़दंगियों की खैर नहीं! नशे में जुलूस में शामिल होने वालों और अफ़वाह फैलाने वालों पर प्रशासन की पैनी नज़र

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर : आगामी ईद, सरहुल, हिन्दु नववर्ष व रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान त्योहारों के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने से संबंधित मांगें व सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिस पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

उपायुक्त ने सभी से आपसी भाईचारा व सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को मनाएं। जमशेदपुर में सभी धर्म के लोगों का पूर्व में शान्तिपूवर्क त्यौहार मनाने का इतिहास रहा है। सभी लोग धार्मिक सौहार्द के साथ आपसी भाईचारा और एक दूसरे की भावना का सम्मान करते पर्व मनाने की अपील की साथ ही आगामी पर्व की अग्रिम शुभकामना देते हुए सुझाव दिए कि किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। सतर्क रहें, भड़ाकाउ व संदिग्ध पोस्ट को जाने अनजाने फॉर्वड न करें।सभी धर्मो की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें। जुलूसों को संयमित व व्यवस्थित रखने के लिए वोलेंटियर की सहायता लें। बैठक में प्रशासन व पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग ने आयोजको को संयमित व स्वनियंत्रित तरीके से शोभायात्रा निकालने, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करने, निर्धारित रूट व समय का पालन करने और विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार शिवाशीष ने कहा पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती रहेगी, असमाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी की जाएगी। नशा कर जुलुस में शामिल होने को रोका जाय, साम्प्रादायिक माहौल बिगाड़ने वाले पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

Share This Article