मिरर मीडिया : फुटपाथ दुकानदारों से नगर निगम द्वारा मनमाने रवैया और अवैध वसूली के मामले गुरूवार को सैकड़ों की संख्या में फुटपाथ विक्रेता समन्वय समिति के बैनर तले रणधीर वर्मा चौक पर नगर निगम के खिलाफ आक्रोश जाहिर करते हुए जमकर नारेबाजी की।

वही फुटपाथ दुकानदारों का नेतृत्व कर रहे सपन मजूमदार ने बताया कि उपायुक्त का ध्यान फुटपाथ दुकानदारों की ओर आकर्षित करने के लिए यह धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। नगर निगम से कई बार आगह किया गया है कि देश में फुटपाथ विक्रेताओं के लिए बने कानून पथ विक्रेता जीविका संरक्षण और पथ विक्रिय विनिमय अधिनियम 2014″ में जो राहत देने की बात कही गई है वह उपलब्ध कराया जाए। लेकिन आज तक इस पर कोई कार्य नहीं किया गया।
इसके साथ ही नगर आयुक्त पर आरोप लगाते हुए कहा कि नगर आयुक्त गरीब पथ विक्रेताओं पर जुल्म ढा रहे हैं। गरीबों के लिए चुनौती पैदा कर रहे। नगर निगम पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। नगर निगम शहर में विभिन्न स्थानों में पार्किंग स्थल बना कर अवैध वसूली में लगा है। नगर निगम लगातार अपने मनमाने रवैए से बाज नहीं आ रहा है। गरीब फुटपाथ दुकानदारों को कुचलने का काम कर रहा है।