Thursday, March 28, 2024
HomeJharkhand Newsझारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस...

झारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, कहा नेताओं ने-जनता की आवाज बुलंद हो कर रहेगी, ना तेरी लाठी से डरते हैं ना बैरिकेडिंग हमें रोक सकती

जमशेदपुर : पुलिस ने रांची के दलादिली चौक के पास स्थानीय नीति सहित कई मांगों को लेकर आज झारखंड विधानसभा का घेराव करने जा रहे आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो समेत पार्टी कार्यकर्ताओं को रोका। इस दौरान पुलिस अधिकारियों के साथ आजसू कार्यकर्ताओं की नोक-झोंक भी हुई। आजसू कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर बैरिकेडिंग लगाया। तमाम परेशानियों का सामना करते हुए पार्टी के कार्यकर्ता रांची पहुंचे और सरकार के खिलाफ हमला बोला। सरकार और प्रशासन के इस रवैये को लेकर आजसू विधायक राम चंद्र सहिस ने कहा कि आज विधानसभा घेराव में रांची जाने के दौरान जगह जगह प्रशासन द्वारा रोकने के लिए लगाए गए बैरिकेड के चलते ट्रक और पिकअप वैन का सहारा लेना पड़ा। सरकार कितनी भी बैरिकेड लगा ले कितनी भी प्रशासन लगा ले जनता की आवाज बुलंद हो कर रहेगी।

वही आजसू के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने कहा है कि ना तेरी लाठी से डरते हैं ना बैरिकेडिंग हमें रोक सकती है। लाख कोशिशों के बावजूद ईचागढ़ विधानसभा के आजसू सिपाहियों को तानाशाह सरकार रोक नहीं पाई। अंततः हम लोग विधानसभा पहुंचे और तानाशाही सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। तानाशाह सरकार और पुलिस प्रशासन सिपाहियों को रोकने के प्रयास को विफल करते हुए विधानसभा घेराव में हजारों की संख्या में आजसू के सिपाही जुटे और आंदोलन को सफल बनाया। इस आंदोलन में शामिल होने वाले तमाम आजसू कार्यकर्ता और समर्थकों को धन्यवाद देता हूं। इससे ज्यादा झारखंडी मानसिकता रखने वाले राज्यवासियों के प्रति भी आभार व्यक्त करता हूं जो आजसू के कार्यकर्ता ना होते हुए भी इस आंदोलन में भाग लिया और आंदोलन को सफल बनाया।

Share This News :

RELATED NEWS