मिरर मीडिया धनबाद : धनबाद जिले में महिलाओं की सुरक्षा को और भी पुख्ता करने के उद्देश्य से पुलिस सजग और सतर्क है। इसी क्रम में धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने जिले के कुल 30 थानों में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन गया।

इसके साथ ही सभी थानों को एक एक स्कूटी भी दी गई जिसकी मदद से महिला पुलिस अधिकारी महिलाओं से संबंधित मामलों का त्वरित निष्पादन करने के लिए समय पर घटनास्थल पर पहुंच सकेंगी।

वही मीडिया को सम्बोधित करते हुए एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस मुख्यालय ने आधुनिकीकरण एवं महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले के प्रत्येक 30 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई है, साथ ही 30 थानों को स्कूटी उपलब्ध कराया है। जिससे महिला पुलिस पदाधिकारी जिले में आसानी से महिला संबंधित मामले में घटनास्थल पर पहुंच सकेगी। इससे अनुसंधान में भी तेजी आएगी।