LokSabha Elections 2024: धनबाद में लोकसभा चुनाव को लेकर निरसा पॉलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

mirrormedia
2 Min Read
लोकसभा चुनाव को लेकर निरसा पॉलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण

LokSabha Elections 2024 आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मानिक बाखला व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ निरसा जियाउल अंसारी ने संयुक्त रूप से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

डिजिटल डेस्क । धनबाद : निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी चुनाव के मद्देनज़र निरसा पॉलिटेक्निक स्थित स्ट्रांग रूम में पर्याप्त संख्या में ईवीएम समेत अन्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कर दी गई है। धनबाद पुलिस द्वारा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।

LokSabha Elections 2024

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मानिक बाखला व विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ निरसा जियाउल अंसारी स्ट्रांग रूम पहुंचे जहाँ उन्होंने बनाये गये सीसीटीवी सर्विलांस रूम सहित सुरक्षा पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियो ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने को कहा।

जांच दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निरसा रजत मानिक बाखला, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी सह एआरओ निरसा जियाउल अंसारी, निरसा थाना प्रभारी मंजीत कुमार, निरसा अंचल अधिकारी इन्द्र लाल ओहदार, निरसा प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिस बल के जवान मौजूद थे।

  • खबरें और भी हैं mirrormedia.co.in पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं, आप हमसे जुड़ सकते हैं Facebook, Instagram, X अपने सुझाव या खबरें हमें mirrormedia2019@gmail.com पर भेजें।
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views