Homeलातेहारराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाले कांग्रेस पार्टी का इस आदिवासी...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अपमान करने वाले कांग्रेस पार्टी का इस आदिवासी गांव में प्रवेश वर्जित : अपमान करने पर आदिवासी समुदाय ने दीवारों पर लिखकर जताया आक्रोश

मिरर मीडिया : कांग्रेस नेता अधीर रंजन द्वारा देश की नवनिर्वाचित आदिवासी समुदाय से आने वाली महिला महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दिये गए अमर्यादित बयान को लेकर जहाँ बीजेपी माफ़ी मांगने की बात पर अड़ी है वहीं आदिवासी समुदाय में भी काफी रोष देखा जा रहा है।

आपको बता दें कि झारखंड में लातेहार के आदिवासी क्षेत्र अंतर्गत एक गांव में दीवारों पर आदिवासियों ने लिखा है कि आदिवासी गौरव द्रौपदी मुर्मू का अपमान नहीं सहेगा आदिवासी समुदाय। अपमान करने वाले इस कांग्रेस पार्टी का गांव जमुना प्रखंड मनिका, लातेहार क्षेत्र में प्रवेश करना वर्जित है।

इस बाबत झारखंड के बीजेपी नेता बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर फोटो को साझा किया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है

झारखंड के आदिवासी इलाक़ों में दीवारों पर आदिवासियों ने कांग्रेस के लिये ये संदेश लिखकर अपनी भावना व्यक्त की है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular