जमशेदपुर : जिले के सभी वी.एल.ई के लिए पंचायत संशाधन केन्द्र, करनडीह में एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उप विकास आयुक्त मनीष कुमार शामिल हुए। इस अवसर पर एसडीओ धालभूम पीयूष सिन्हा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. रजनीकांत मिश्रा भी उपस्थित थे। कार्यशाला में भाग ले रहे सभी वीएलई को उनके कार्यों व दायित्वों की विस्तार से जानकारी दी गई। उप विकास आयुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि सभी वीएलई डिजिटल साक्षरता अभियान के महत्वपूर्ण अंग हैं। सरकार की कई योजनाओं को डिजिटली सीधे आम जनता तक पहुंचाने में भी आपकी महत्वपूर्ण भमिका होती है। ऐसे में आपकी जवाबदेही व जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उन्होने कहा कि कोरोना काल की विषम परिस्थितियों में आपका सहयोग हो या आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को आच्छादित करने में आपकी भूमिका, जिला प्रशासन को हमेशा सहयोग मिला है, आगे भी सहयोग अपेक्षित है। ई श्रम कार्ड, जाति, आवासीय, पैन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, फसल राहत, किसानों का ई-केवाईसी, आयुष्मान कार्ड, कानून से संबंधित सेवाएं, बैंकिंग सेवाएं, आधार बेस्ड पेमेंट, म्यूटेशन हो या लगान रसीद के अप्लाई करना इन सभी डिजिटल सेवाओं को आम जनता तक आपके माध्यम से आसानी से पहुंचाया जा रहा। जिला को डिजिटली सशक्त करने में वीएलई काफी महत्वपूर्ण कड़ी हैं। कार्यशाला में एसडीओ धालभूम, जिला पंचायत राज पदाधिकारी ने भी वीएलई का हौसलावर्धन किया तथा अपने दायित्यों के प्रति इमानदार रहते हुए जनमानस तक डिजिटल सेवाएं सर्वसुलभ तरीके से पहुंचाने में आगे भी उत्साह के साथ कार्य करने की बात कही।
वीएलई के लिए आयोजित हुई कार्यशाला, पदाधिकारियों ने किया मार्गदर्शन

Leave a comment