मिरर मीडिया : फिर एसिड अटैक की शिकार हुई एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। आपको बता दें कि ताजा मामला दिल्ली के द्वारका का है, जहां एक मनचले लड़के ने एक 12वीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब फेंका है। घटना में बुरी तरह से घायल छात्रा को सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, घटना में दो युवक शामिल थे। सूत्रों कि माने तो ये आरोपित नीले रंग की बाइक पर सवार थे। वहीं, पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है।
खबर की माने तो 17 साल की एक लड़की पर आज सुबह बाइक सवार दो लोगों ने तेजाब से हमला किया। घटना के वक्त पीड़ित लड़की अपनी छोटी बहन के साथ थी। पीड़िता ने परिचित दो लोगों पर शक जताया है। फिलहाल छात्रा का अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत स्थिर है।