बिहार, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की आशंका

KK Sagar
2 Min Read

25 जुलाई तक मौसम का कहर! IMD का अलर्ट, कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

देशभर में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई तक कई राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों में तेज बारिश के साथ गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार बिहार में 19 से 25 जुलाई तक कई जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी रह सकता है। वहीं उत्तर प्रदेश में 22 जुलाई तक भारी वर्षा की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में भी 20 से 25 जुलाई के बीच कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे भूस्खलन और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने तथा मौसम विभाग की सलाह का पालन करने की अपील की है। कई राज्यों में बिजली गिरने और तेज हवाओं की भी आशंका जताई गई है।

Advertisement

उधर, जम्मू-कश्मीर में लगातार बारिश की चेतावनी के बीच एहतियातन अमरनाथ यात्रा को भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया है ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....