HomeJharkhand Newsरामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जमशेदपुर में भी उत्साह, सोनारी राम मंदिर...

रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जमशेदपुर में भी उत्साह, सोनारी राम मंदिर में 21 व 22 को होगा उत्सव, 11 हज़ार दीपों से मनाया जाएगा दीपोत्सव

जमशेदपुर : अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जमशेदपुर में भी उत्साह है। इसी क्रम में सोनारी स्थित श्री राम मंदिर में अयोध्या में हो रहे कार्यक्रम के तर्ज पर 21 और 22 जनवरी को दो दिवसीय उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके संदर्भ में बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी गई। जानकारी देते हुए सोनारी श्री राम मंदिर के अध्यक्ष अशोक सिंह ने बताया कि 21 जनवरी रविवार को शोभा सह कलश यात्रा का आयोजन किया गया है, जो प्रातः 9:00 से श्री राम मंदिर सोनारी से पूरे सोनारी क्षेत्र में भ्रमण करते हुए दोमुहानी नदी से होते हुए मंदिर वापस लौटेगी। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या 5:00 से होगा। इसके बाद 22 जनवरी सोमवार को प्रातः 9 बजे पूजन के साथ दोपहर 1 बजे रंगोली प्रतियोगिता, संध्या 4 बजे से 11000 दीपों से दीपोत्सव मनाया जाएगा। वही संध्या 6बजे से सुंदरकांड पाठ कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम होगा। वहीं 23 जनवरी मंगलवार की दोपहर 1 बजे से नारायण भोज मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनारी श्री राम मंदिर के अध्यक्ष अशोक सिंह, महासचिव नवीन चंद्र दास समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Most Popular