बिहार में हो गया खेला! राज्यसभा चुनाव के बीच कांग्रेस के तीन विधायक लापता, महागठबंधन की बढ़ी टेंशन

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों के लिए आज मतदान हो रहा है। शाम तक नतीजे आने हैं। इस बीच खबर है कि कांग्रेस के दो विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। ऐसे में एक तरफ जहां महागठबंधन की टेंशन बढ़ती नजर आ रही है।

तेजस्वी खुद विधायकों से कर रहे संपर्क

बिहार की पांच राज्यसभा सीट के लिए सोमवार सुबह वोटिंग शुरू हो गई। सत्तारूढ़ NDA के पांच और विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) का एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। महागठबंधन की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार अमरेंद्र धारी सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए तेजस्वी यादव लगातार पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक तेजस्वी खुद विधायकों के संपर्क में हैं और वोटिंग को लेकर रणनीति पर नजर बनाए हुए हैं।

कांग्रेस के तीन विधायकों को लेकर सस्पेंस

हालांकि इस बीच कांग्रेस के तीन विधायकों को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। बताया जा रहा है कि सुबह तक ये तीनों विधायक होटल नहीं पहुंचे थे, जिससे कांग्रेस और महागठबंधन खेमे में चिंता बढ़ गई। पटना के होटल पनाश में ठहरे कांग्रेस के बाकी दो विधायक अन्य नेताओं के साथ मौजूद रहे, लेकिन तीन विधायकों का फोन लगातार बंद या नॉट रीचेबल बताया जा रहा है। कांग्रेस के नेता लगातार उनसे संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी कल रात से ही इन तीन विधायकों का लोकेशन पता लगाने की कोशिश कर रही

‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका

राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से यह चुनाव भले ही संख्या बल के कारण काफी हद तक एकतरफा दिखाई दे रहा हो, लेकिन पांचवीं सीट को लेकर मुकाबला दिलचस्प बन गया है। बिहार से राज्यसभा की पांच सीटें खाली होने के बाद इस बार कुल छह उम्मीदवार मैदान में हैं। राजग ने अपने पांच प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है, जबकि महागठबंधन की ओर से राजद ने अमरेंद्र धारी सिंह को चुनावी मैदान में उतारकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। राजनीतिक गलियारों में ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। हालांकि दोनों ही खेमे अपने-अपने विधायकों को एकजुट रखने का दावा कर रहे हैं। राजद अपने इकलौते उम्मीदवार की जीत के लिए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल-मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के समर्थन पर बहुत अधिक निर्भर है, जिसके पांच विधायक हैं।

Share This Article