टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में धमाका, तीन ठेका कर्मी घायल

Anupam Kumar
2 Min Read

जमशेदपुर। टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में धमाका, तीन ठेका कर्मी घायल टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट के अंदर शनिवार को जोरदार धमाका हुआ। जिसमें तीन कर्मचारी घायल हो गए। जिसके बाद प्लांट के अंदर अफरातफरी मच गई, धमाके के बाद आग लग गई और गैस रिसाव (Blast Tata Steel Plant) होने लगा। सूचना मिलते ही कर्मचारियों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल को भी बुलाया गया। कोक प्लांट में काम कर रहे टीएन कन्स्ट्रक्शन के ठेका मजदूर नरसिंह मुर्मू को एक अजीब सी आवाज सुनाई दी। जिसके बाद एक एंगल टूट कर मुर्मू के बाईं जांघ में जोर से गिरा। इससे नरसिंह मुर्मू के जांघ में गंभीर चोट आई है। मुर्मू का इलाज टाटा मेन हॉस्पिटल में चल रहा है। हालांकि अभी उनकी स्थिति स्थिर है। बताया जा रहा कि टाटा स्टील के कोक बैट्री नंबर 5 एरिया में यह धमाका हुआ। टाटा कॉरपोरेट कम्युनिकेशन की ओर से खबर की पुष्टी करते हुये कहा गया है कि जहां पर धमाका हुआ है वहां पर पहले बैट्री नंबर 5 एरिया चालू अवस्था में था, लेकिन फरवरी 2022 से इसे टाटा स्टील की ओर से बंद कर दिया गया है. यहीं पर उसे हटाने के लिये काम चल रहा था. इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ. धमाके के समय मौके पर काम कर रहे दो केजुवल मजदूर घायल हुए हैं, जबकि टाटा स्टील का एक कर्मचारी भी घायल हो गया है। घटना के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस और फायरब्रगेड की टीम सूचना मिलते ही पहुंच गयी थी और आग पर काबू पा लिया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *