Homeझारखंडधनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 12 लाख...

धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, 12 लाख रुपए से अधिक का वसूला गया जुर्माना ,दी गई कड़ी हिदायत

मिरर मीडिया: धनबाद मंडल द्वारा सोमवार को मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस दौरान मंडल के धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चला|
जिसमें कुल 3051 यात्रियों को पकड़ा गया जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रीगण शामिल थे | इस दौरान उनसे 12 लाख 57 हजार 525 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग अभियान में 139 टिकट चेकिंग कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया |
मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार चलाया जाता रहेगा | इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे I

Most Popular